Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशइंदिरा गांधी ने अपनी इच्छापूर्ति के लिए देश पर आपातकाल थोपा :...

इंदिरा गांधी ने अपनी इच्छापूर्ति के लिए देश पर आपातकाल थोपा : नायब सिंह सैनी

बोले, इंदिरा गांधी ने पवित्र संविधान को रौंदने का काम किया

गुरुग्राम । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 25 जून 1975 इतिहास का
वो काला दिन है, जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पवित्र संविधान को रौंदने का काम किया।
उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने संविधान की धज्जियां उड़ाई आज उसी के युवराज संविधान उठाकर
घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक
पॉर्लियामेंट को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ना कोई भूचाल आया था और ना ही प्राकृतिक आपदा आई थी। इलाहाबाद
हाईकोर्ट के फैसले ने इंदिरा गांधी को चुनाव से अयोग्य घोषित कर दिया था, तब इंदिरा गांधी ने
अपनी इच्छापूर्ति के लिए देश पर आपातकाल थोंप दिया। उन्होंने कहा कि अंग्रजों ने भी इतना
अत्याचार नहीं किया था, जितना आजादी के बाद कांग्रेस ने भारत के लोगों पर किया।मुख्यमंत्री

नायब सिंंह सैनी ने कहा कि लोगों की जबरदस्ती नसबंदी की गई। हरियाणा में ही एक लाख से
अधिक युवाओं की नसबंदी कांग्रेस ने करा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब चुनाव आते हैं तो कांग्रेस
की चौथी पीढ़ी के युवराज संविधान की किताब को हाथ में लेकर निकल पड़ते हैं। लोगों को भ्रमित
करते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी संविधान को खत्म कर देंगे। राहुल गांधी को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा
कि राहुल गांधी को अपने काले इतिहास में झांक कर देख लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने
एक नई करवट ली है। संविधान के अनुरूप लोगों को न्याय दिलाने का काम मोदी सरकार कर रही
है। 1984 के दंगों के दोषियो को जेल की सलाखों में पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है।
उन्होंने कहा कि पॉर्लियामेंट में बोला गया एक-एक शब्द समाज की तस्वीर को बदलने का काम

करता है। संसद देशवासियों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला मंदिर है।मुख्यमंत्री
नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरदार पटेल ने सभी रियायतों को देश के साथ जोड़ दिया था। जवाहर
लाल नेहरू के हिस्से में एक ही रियासत जम्मू कश्मीर आई थी। जवाहर लाल नेहरू के कारण जम्मू

कश्मीर में लोगों ने जितना दंश झेला है उसे देश जानता है। जम्मू कश्मीर में जाने के लिए परमिट
लेना पड़ता था। जम्मू कश्मीर में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान की व्यवस्था कांग्रेस द्वारा
कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी अपनी गलती की माफी देश से नहीं मांगी

है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी, तेजपाल
तंवर, कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा,
मेयर राजरानी मल्होत्रा सहित अनेक भाजपा नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments