Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या का राम मंदिर हमारे संघर्ष का प्रतिमान: सीएम मोहन यादव

अयोध्या का राम मंदिर हमारे संघर्ष का प्रतिमान: सीएम मोहन यादव

भोपाल, 30 दिसंबर (वेब वार्ता)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को कहा कि
500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है। यह हमारे संघर्ष का दुनिया के सामने
एक प्रतिमान है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा बनाई गई राम मंदिर की प्रतिकृति
का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर हमारे 500 साल के
संघर्ष और बलिदान के साथ तमाम प्रकार के संघर्ष की गौरवशाली विरासत रही। हमारे समाज ने एक
साथ एक समय में अपनी आंखों से वह दृश्य देखा जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अयोध्या में भगवान
राम का मंदिर बनाकर हमारी सनातन संस्कृति का ध्वज एवरेस्ट की ऊंची चोटी से भी ऊंचा भाव
लेकर आया।”

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद
भव्य दिव्य मंदिर बना। इसके जरिए हमने दुनिया के सामने हमारे अमर संघर्ष का प्रतिमान बनाया
है। भोपाल में प्रतिकृति बनाई गई है। यह राम का धाम आनंद से जगमगाता है। हमारे अपने रोम-
रोम में राम-राम ध्वनि निकला करती है। अयोध्या मे भगवान राम मुस्कुरा रहे हैं यह हमारे लिए
सौभाग्य की बात है। हमारी सरकार भी सांस्कृतिक अनुष्ठान का पर्व चला रहा है।

राज्य में गीता जयंती पर आयोजित समारोह का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि गीता
के 15वें अध्याय का प्रदेश में तीन लाख से ज्यादा लोगों ने गीता पाठ किया था, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
था और इस आयोजन में 9 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए थे। गीता जयंती के आधार पर

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की, जिसका पुरस्कार वितरण विवेकानंद जयंती पर करने वाले हैं।
राम मंदिर की प्रतिकृति के लोकार्पण मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अनेक साधु संतों की
मौजूदगी रही।

बता दें कि विधायक रामेश्वर शर्मा ने मालवीय नगर स्थित युवा सदन में राम मंदिर की प्रतिकृति का
निर्माण कराया है और अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के 2 साल पूरे होने पर इस प्रतिकृति का लोकार्पण
किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments