Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeस्पोर्ट्सराहुल और गिल के कंधों पर भारत को बचाने की जिम्मेदारी

राहुल और गिल के कंधों पर भारत को बचाने की जिम्मेदारी

मैनचेस्टर, 27 जुलाई । मैनचेस्‍टर टेस्‍ट में तीसरे दिन तक एक्‍शन से बाहर नजर आ
रही भारतीय टीम ने चौथे दिन के आखिरी 2 सेशन पर कब्‍जा जमाया। कप्‍तान शुभमन गिल और
केएल राहुल ने इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाजों को कोई विकेट नहीं दिया। इतना ही नहीं दोनों के बीच 174

रन की पार्टनरशिप भी हुई। दोनों ने 60 ओवर खेले और करीब 4:30 घंटे बल्‍लेबाजी की। इससे
पहले दूसरी पारी में भारत की शुरुआत खराब रही थी। भारत ने 0 के स्‍कोर पर 2 विकेट गंवा दिए
थे। यशस्‍वी जायसवाल और साई सुदर्शन का खाता तक नहीं खुला था।

चौथे दिन लंच तक भारत का स्‍कोर 3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 1 रन था। इसके बाद
केएल राहुल और शुभमन गिल ने पारी को संभाला। चौथे दिन स्‍टंप तक दूसरी पारी में भारत का
स्‍कोर 174/2 रन है। भारतीय टीम अभी 137 रन पीछे है। केएल राहुल 87 और शुभमन गिल 78
रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

तीसरे दिन स्‍टंप तक इंग्‍लैंड का स्‍कोर 544/7 था। चौथे दिन की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह ने
लियाम डॉसन को बोल्‍ड किया। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स का शिकार
किया। इंग्लिश कप्‍तान ने 198 गेंदों पर 144 रन की पारी खेली। ब्रायडन कार्से 47 रन बनाकर

जडेजा का शिकार बने और इंग्‍लैंड टीम ने पहली पारी में 669 रन बनाए। जडेजा को 4 और
बुमराह-सुंदर के हाथ 2-2 विकेट लगे। इंग्‍लैंड के पास 311 रन की बढ़त थी।
भारत की खराब शुरुआत
इसके बाद दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। क्रिस

वोक्‍स ने पहले ही ओवर में बैक टू बैक विकेट लिए। हालांकि, वह हैट्रिक नहीं ले पाए। भारत की
दूसरी पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद पर उन्‍होंने यशस्‍वी जायसवाल को जो रूट के हाथों कैच
आउट कराया। 5वीं गेंद पर वोक्‍स ने साई सुदर्शन को पवेलियन भेज दिया। ओवर की आखिरी गेंद

पर कप्‍तान शुभमन गिल बाल-बाल बच गए।
लंच तक 1 रन बनाने वाले भारतीय टीम ने चाय काल तक 86/2 रन बना दिए। कप्‍तान गिल ने
अर्धशतक लगाया तो केएल राहुल 30 रन बनाकर खेल रहे थे। चाय के बाद भी भारतीय टीम ने कोई

विकेट नहीं खोया। केएल राहुल और शुभमन गिल ने 1-1 रन जोड़कर भारत को अच्‍छी स्थिति में पहुंचा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments