Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलनायब सरकार किसानों के कल्याण के लि नॉनस्टॉप कर रही है कार्य...

नायब सरकार किसानों के कल्याण के लि नॉनस्टॉप कर रही है कार्य : विजेंद्र मैहला

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम लगातार जारी

ढांड, 10 जुलाई । भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला की अगुवाई में कस्बा सहित आसपास के गांवों मेंं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करने का सिलसिला लगातार जारी है। अभियान के तहत बूथ के गांवों में कार्यकत्र्ताओं की टीम के साथ पौधे लगाने के साथ ग्रामीणों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर बातचीत करते हुए मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की नॉनस्टॉप नायब सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में सभी फसलों की एमएसपरी पर खरीद, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, भावांतर भरपाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा और सशक्त भविष्य के लिए नई दिशा दी जा रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी है

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी है। सब उत्साह, अनुशासन में रहकर कार्य करते है। उराजनीति में बहुत सारे दल हैं। कई दल परिवार चलाते हैं। भाजपा एकमात्र ऐसा दल है जो कार्यकर्ताओं की ताकत से चलता है। भाजपा के हम सब कार्यकर्ता एक परिवार की तरह है। इसलिए अपनी क्षमता का उपयोग पार्टी को मजबूत करने में करे। मातृशक्ति का सम्मान करें। भाजपा एक पार्टी नहीं एक परिवार है।

घर-घर पहुंचना हम सब कार्यकर्ताओं का फर्ज है

विजेंद्र मैहला ने कहा कि सरकार के कार्य, योजनाओं को जनता तक, घर-घर पहुंचना हम सब कार्यकर्ताओं का फर्ज है। इसलिए सभी कार्यकत्र्ता पहले से ज्यादा उत्साह के साथ पार्टी के लिए कार्य करें। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पूरे देश में भाजपा की लोकप्रियता बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं को उसका सम्मान देना ही भाजपा की पहचान है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन चुका है। यही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें बिना किसी भेदभाव के कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे का मौका मिलता है मोदी सरकार द्वारा। इस मौके पर उनके साथ कई भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments