Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की अशोक गुर्जर की तारीफ...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की अशोक गुर्जर की तारीफ…

कहा : बिना पद के भी संगठन की रीढ़ बने हुए हैं

मुख्यमंत्री अपने नाम व काम के अनुरूप एक अनमोल नायब रत्न : अशोक गुर्जर

ढांड, 17 अगस्त । भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर की खुले मंच से प्रशंसा करते हुए उन्हें संगठन का असली वृक्ष नेता बताया। अशोक गुर्जर भले ही किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन संगठन को मजबूत करने और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। अशोक गुर्जर बिना किसी लालसा के, पूरी निष्ठा और

समर्पण के साथ भाजपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। वे हर जिम्मेदारी को पूरी लगन, मेहनत और बिना थके निभा रहे है। उक्त शब्द हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी गत दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कुरुक्षेत्र गुर्जर धर्मशाला में आयोजित समारोह में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहे। आज कस्बे में स्थित अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से

बातचीत करते हुए भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने सी.एम. सैनी द्वारा उनके प्रति व्यक्त किए गए स्नेह को भगवान स्वरूपी आशीर्वाद करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा प्रदेश का गौरव है और अपने नाम व काम के अनुरूप एक अनमोल नायब रत्न है। जिनके कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ता के रूप में सरकार की नीतियों व संगठन को मजबूत करने का सौभागय

प्राप्त हुआ है। अशोक गुर्जर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश की सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को बल देते हुए गुर्जर समाज के लिए 51 लाख की विशेष अनुदान राशि की घोषणा सराहनीय कदम है। मुख्यमंत्री ने गुर्जर समाज की समस्याओं और अपेक्षाओं को गंभीरता से समझते हुए उनकी प्रमुख मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज के सांस्कृतिक योगदान और देशभक्ति की परंपरा की सराहना की। यह घोषणा न केवल समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि मुख्यमंत्री की सामाजिक समरसता के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।                                                                                                    

अशोक गुर्जर काम में अंजाम तक पहुंचाने के लिए जाने जाते है…
इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक दिलचस्प बात साझा करते हुए कहा कि अशोक गुर्जर पर जब भी कोई जिम्मेदारी आती है, तो वे बिना किसी देरी किए के पीठ थपथपाने के बजाय काम को अंजाम तक पहुंचाने में निष्ठा से जाने जाते हैं। यानी वे सिर्फ

दिखावे के लिए नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर परिवर्तन लाने का कार्य करते हैं। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि अशोक गुर्जर को लेकर यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा संगठनात्मक रूप से नए सिरे से मजबूती की ओर बढ़ रही है, और पार्टी भीतर-बाहर हर कार्यकर्ता के योगदान को मान्यता दे रही है। इस बयान से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि पार्टी में

कार्यकर्ताओं की भूमिका को अब सिर्फ पदों से नहीं, बल्कि उनके समर्पण और जमीन पर काम करने की शैली से आंका जाएगा।

गुर्जर धर्मशाला के प्रधान ने अशोक गुर्जर व समाज का आभार जताया
कार्यक्रम की अपार सफलता पर गुर्जर धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान ऋषिपाल कसाना ने भाजपा नेता अशोक गुर्जर, समस्त धर्मशाला कार्यकारिणी व गुर्जर समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम लेने से पहले एवं संपन्न होने तक

अशोक गुर्जर द्वारा निभाई गई अपनी जिम्मेवारी सराहनीय है, जिसके लिए उनकी जितनी सराहना की जाए कम है। पहली बार गुर्जर धर्मशाला में प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम का आगाज हुआ है। जो समाज के लिए गर्व की बात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments