Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलहरियाली तीज महोत्सव का पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ भव्य आयोजन

हरियाली तीज महोत्सव का पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ भव्य आयोजन

हरियाणवी लोकगीतों पर छात्राओं द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दी

ढांड, 28 जुलाई । चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय, ढांड डडवाना कैथल में प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में हरियाली तीज महोत्सव का पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ भव्य आयोजन किया गया। यह पर्व हरियाणवी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं और लोक सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बना।

कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणवी लोकगीतों पर छात्राओं द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों से हुई। इसके अतिरिक्त मेहंदी प्रतियोगिता, पारंपरिक झूला सजावट एवं विविध सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसने छात्राओं के उत्साह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. संगीता शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस

प्रकार के पारंपरिक पर्व हमारी संस्कृति की जड़ों से हमें जोड़ते हैं एवं नई पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं से परिचित कराने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। महोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण परिवार, सभी सदस्य, प्राध्यापकगण एवं 50, से अधिक धात्राओं ने पूर्ण उत्साह एवं सहभागिता के साथ उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments