Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलभाजपा ने समाज के हर वर्ग के कल्याण को अपना संकल्प बनाया...

भाजपा ने समाज के हर वर्ग के कल्याण को अपना संकल्प बनाया : ईशम साकरा


कहा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की जनता के सच्चे सेवक

ढांड, 19 अगस्त । भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल सत्ता की राजनीति नहीं की, बल्कि समाज के हर वर्ग के कल्याण को अपना संकल्प बनाया है। हरियाणा की नायब सरकार की पारदर्शी, ईमानदार और जनसेवी नीतियों ने किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों,

खिलाडिय़ों और वीर जवानों तक सबको लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश की जनता के सच्चे सेवक है, जो दिन रात जनता की सेवा कर रहे है। नायब सरकार में हरियाणा विकास व रोजगार की बुलंदियों को छू रहा है। नई अनाज मंडी ढांड में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम साकरा

ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ। गठन के बाद से ही भाजपा ने अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज करते हुए भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए हैं। पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह

साकरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणाम स्वरूप केंद्र और प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी। सभी कार्यकर्ता सरकार के कार्य व योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। भाजपा संगठन प्रदेश, जिला, मंडल व बूथ स्तर तक सबसे मजबूत है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो खर्ची-

पर्ची रहित नौकरियों से लेकर समाज सेवा तक हर क्षेत्र में ईमानदारी की मिसाल है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम साकरा ने कहा कि आज विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ बोलने के लिए कोई ठोस मुद्दा न होने के कारण अनापशनाप बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने में लगा हुआ है, लेकिन प्रदेश की जनता विपक्ष को बुरी तरह से नकार चुकी है और विपक्ष के किसी बहकावे में नहीं आऐगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments