Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलमनीषा को न्याय की मांग को लेकर ढांड में आल इंडिया महिला...

मनीषा को न्याय की मांग को लेकर ढांड में आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन का प्रदर्शन

ढांड, 19 अगस्त । आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की महिलाओं ने मनीषा को न्याय दो, मनीषा अध्यापिका के हत्यारों को कडी़ से कड़ी सजा देने की मांग की। इसको लेकर महिलाओं ने ढांड में प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व जिला प्रधान संतोष देवी ने किया। उन्होंने कहा कि भिवानी जिला के गांव ढाणी लक्ष्मण की बेटी मनीषा की बर्बर हत्या पर गहरा

शोक व्यक्त किया। आगे बताया कि एक बार फिर यह साबित हो गया है कि प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं पर प्रदेश में अपराध कम होने की बजाए बढ़ रहे। जो बहुत ही चिंताजनक है। वहीं सरकार की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की महिलाएं हरियाणा सरकार

से मांग करती हैं कि मनीषा के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दी जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। ताकि समाज और पीडि़त परिवार को न्याय मिल सके, न्याय का कत्ल ना हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर रोक लगाने के लिए कड़े, प्रभावशाली कदम उठाए जाए। इस प्रदर्शन में सीमा, रानी, ममता, पोली,रोशनी, रुपा, मंजीत, मीना,सुमन आदि शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments