Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलमोदी व हरियाणा की नायब सरकार से देश व प्रदेश की जनता...

मोदी व हरियाणा की नायब सरकार से देश व प्रदेश की जनता खुश : विजेंद्र मैहला

कहा : सीएम सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए

ढांड, 20 अगस्त । भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंंद्र मैहला जडौला ने कहा कि केंद्र की मोदी व हरियाणा की नायब सरकार से देश व प्रदेश की जनता खुश है। आज हरियाणा में बिना पर्ची खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाकर

आमजन को सुविधा प्रदान करने का काम किया जा रहा है। नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर एक भेंटवार्ता में बातचीत करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार शिक्षा, चिकित्सा, ज्ञान, विज्ञान, खेल सहित सभी क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही है और यही कारण है कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने लगातार

तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा में सेवा करने का मौका दिया और आगे भी जन आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा विकास व रोजगार की बुलंदियों को छू रहा है। प्रदेश के हर जिले में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह 24 घंटे दिन रात जनता की सेवा में नि:स्वार्थ भाव से लगे हुए है और खुले दरबारों के माध्यम से लोगों की

समस्याओं का मौके पर ही निदान कर रहे है। विजेंद्र मैहला ने कहा कि प्रदेश में सी.एस.सी. केवल एक सेवा केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत का डिजिटल प्रवेश द्वार है। मोदी और नायब सरकार की योजनाओं का सी.एस.सी. के माध्यम से सीधा लाभ ग्रामीणों तक पहुंच रहा है। डिजिटल हरियाणा मिशन को साकार करने में सी.एस.सी. नेटवर्क की प्रभावशाली भागीदारी रही है। सी.एस.सी. सेवा केंद्र रोजगार का आधार तथा ग्रामीण स्तरीय नेतृत्व का स्त्रोत और डिजिटल समावेशन का सशक्त माध्यम बन रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments