Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलराजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता व शांति के लिए अपने...

राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता व शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी : रामचंद्र गुर्जर

गांव टीक में राजीव गांधी की 81वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई

ढांड, 20 अगस्त। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड की अध्यक्षता में गांव टीक में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती सद्भावन दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित सभी मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर

अपने संबोधन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता, अखंडता व शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। ऐसे युग पुरुष का जीवन, उनकी शहादत और स्मृतियां हमेशा देश के लिए प्रेरणा का स्तोत्र रहेंगी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को राष्ट्रीय हित के मुद्दों को आगे बढ़ाते हुए उनकी गतिशीलता के लिए हमेशा

याद किया जाऐगा। उन्होंने गरीबह उन्मूलन और सामाजिक सद्भाव, विज्ञान और प्रौधोगिकी में प्रगति, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, पंचायती राज संस्थानों को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं और महिलाओं की केंद्रीय भूमिका के लिए अथक प्रयास किया तथा देश की राजनीति में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्ेदश्य से मतदाता बनने के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करना भी राजीव गांधी की दूर दृष्टा काश् परिचायक है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि यह दिन हमें उन आदर्शों के प्रति खुद को समर्पित करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्हें राजीव गांधी ने सबसे अधिक महत्व दिया था। देश के विकास व उत्थान में स्व. राजीव गांधी का योगदान अतुल्य है। राजीव गांधी विशाल व्यक्तित्व एवं देश को आगे ले जाने के उनके जज्बे को देशवासी युगों-युगों तक याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि देश सेवा में राजीव गांधी द्वारा दिया गया बलिदान व उठाए गए साहसी कदम सदैव याद रखें

जाएंगे। हमें स्व. राजीव गांधी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनके आदर्शों को जीवन में ग्रहण करना चाहिए। प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने कई ऐसे काम किए है, जिन्होंने देश की दिशा ही बदल दी थी। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने कांग्रेसियों के साथ राजीव गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में गरीब बच्चों व लोगों में फल वितरित किए। इस

मौके पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में जिला परिषद की पूर्व चेयरमैन सावित्री तंवर, पूर्व चेयरमैन नाजर सिंह दयौरा, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कविश मिड्ढा, छोटू राम विचार मंच जिलाध्यक्ष युद्धिष्टर तंवर, शीशन क्योडक़, पूर्व सरपंच प्यारा ढांड सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments