Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलमनीषा हत्याकांड को लेकर युवा भाकियू चढूनी ने कस्बे में जोरदार प्रदर्शन...

मनीषा हत्याकांड को लेकर युवा भाकियू चढूनी ने कस्बे में जोरदार प्रदर्शन कर रोष जताया

महामहीम राज्यपाल के नाम ढांड थाना प्रभारी रेखा रानी को ज्ञापन सौंपा

ढांड, 20 अगस्त । युवा भारतीय किसान यूनियन (चढुनी) द्वारा आज मनीषा हत्याकांड को लेकर कस्बे में जोरदार प्रदर्शन कर रोष जताया और ढांड थाना प्रभारी रेखा रानी के माध्यम से युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम किसान एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने महामहीम राज्यपाल हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें मनीषा हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए किसान नेता विक्रम कसाना ने बताया कि राज्यपाल के

नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि हरियाणा के भिवानी गांव ढाणी लक्ष्मन की 19 वर्षीय बेटी मनीषा की निर्मम हत्या से पूरा प्रदेश दुखी है। हम इस मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाने की मांग करते है। जिस प्रकार से 11 अगस्त से लापता बेटी मनीषा का बुरी तरह से क्षत-विक्षत शव 13 अगस्त को लोहारु क्षेत्र में मिला। मृतका के साथ अत्यंत

कू्ररतापूर्ण और अमानवीय व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि इस से घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है। परंतु अफसोस की बात है कि हरियाणा पुलिस ने अभिी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है। प्रांरभिक जांच में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है । किसान नेता विक्रम कसाना ने कहा कि अगर इस मामले में

शीघ्र ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो समाज के लोग इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और हरियाणा में एक बड़ा आंदोलन किया जाऐगा। युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने मांग करते हुए कहा कि इस मामले में लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, मृतका के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए, मृतका के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, मनीषा के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया और फांसी की

सजा दी जाए तथा जस्टिस जे.एस.वर्मा की समिति की रिपोर्ट का तत्काल लागू किया जाए। प्रदर्शन कर रोष जताने वालों में आशु कौल, मोहित कौल,नकूल पंडित ढांड विजय कौल, भीम खनौदा,अजू कौल,आशु मुदडी,आजू कौल, जतिन ढांड सहित काफी संख्या में युवा मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments