दिन रात विभिन्न वर्गों से संवाद कर भाजपा से जोडऩे का कर रहे है कार्य
कैथल, 25 अगस्त । भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा इन दिनों संगठन के विस्तार और केंद्र की मोदी सरकार तथा हरियाणा की नायब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में दिन-रात जुटे हुए हैं। वे लगातार विभिन्न वर्गों से संवाद कर भाजपा से जोडऩे का कार्य कर रहे हैं। ईशम साकरा को पार्टी
के प्रति निष्ठा, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए हाईकमान द्वारा ढांड मार्कीट कमेटी के चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा संगठन में भी उन्हें कई अहम दायित्व सौंपे गए हैं। जिनमें भाजपा जिला उपाध्सक्ष एवं कई कार्यक्रमों में दायित्व सौंपा गया है। ईशम साकरा न केवल पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय
भागीदारी निभा रहे हैं, बल्कि गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दे रहे हैं। कस्बे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईशम सिंह साकरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं,
किसानों को सीधी सहायता पहुंच रही है और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाएं जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ईशम सिंह साकरा ने बताया कि भाजपा का उद्देश्य सत्ता नहीं, सेवा है। हमारा प्रयास है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ
पहुंचे। आने वाले समय में भाजपा और मजबूत होगी, क्योंकि जनता को अब विकास की राजनीति पसंद है, न कि जात-पात या झूठे वादों की। हर वर्ग के लोग भाजपा की नीतियों में आस्था व्यक्त कर पार्टी से जुड़ रहे है। भाजपा राज में हर वर्ग खुशहाल है।

