ढांड, 7 सितंबर । भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा है कि आगामी सेवा पखवाड़ा के दौरान हरियाणा की हर विधानसभा में मोदी मैराथन का आयोजन किया जाएगा, और इसके साथ-साथ हर घर तक केंद्र सरकार की योजनाओं का संदेश पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान दर्जनभर सेवा कार्यों में सक्रियता से जुटेंगे और आम
जनता से सीधे जुड़ाव स्थापित करेंगे। अशोक गुर्जर ने आज ढांड कस्बे मेंभ्भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। विजेंद्र मैहला ने अशोक गुर्जर को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने बातचीत करते हुए बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा केवल एक
औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की सेवा और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का एक सशक्त माध्यम होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस जन अभियान में भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से अग्रसर है। भाजपा सेवा को माध्यम बनाकर देश के हर नागरिक तक पहुँच रही है। हमारा उद्देश्य एक विकसित भारत का निर्माण करना है और
इसमें जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भी जमकर तारीफ करते हुए उन्हें ‘विकास पुरुष’ और जनता का सच्चा सेवक बताया। उन्होंने कहा कि सैनी सरकार दिन-रात निस्वार्थ भाव से प्रदेशवासियों की सेवा कर रही है और चुनावों में किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए अशोक गुर्जर ने कहा कि आज विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस
मुद्दा नहीं है। वह केवल बयानबाजी करके जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन प्रदेश की जागरूक जनता अब किसी बहकावे में नहीं आएगी। देश और प्रदेश की जनता पूरी मजबूती से भाजपा के साथ खड़ी है। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के बाद भाजपा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प यात्रा अभियान शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर और समापन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर होगा। इस अभियान के तहत वोकल फॉर लोकल को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा।

