कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढांड द्वारा आयोजित न्याय-अधिकार सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सुरजेवाला
ढांड, 14 सितंबर । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड द्वारा आयोजित नई अनाज मंडी ढांड में ढांड में न्याय अधिकार सम्मेलन को हरियाणा के एससी-बीसी समाज,
किसानों, व्यापारियों, युवाओं और महिलाओं के लिए न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई का प्रतीक बताया। यह सम्मेलन भाजपा की केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार की उन नीतियों के खिलाफ जन-आंदोलन है, जो संवैधानिक मूल्यों,
न्यायपालिका की स्वतंत्रता और आम नागरिकों के अधिकारों को कुचल रही हैं। हरियाणा में भाजपा का डबल इंजन शासन भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध और अत्याचार का पर्याय बन चुका है। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में दोनों मुख्यमंत्री जनता के हितों को छोडक़र कॉमेडी शो चला रहे हैं। कपिल शर्मा कॉमेडी शो की तरह हरियाणा में नायब सैनी
कॉमेडी शो और पंजाब में भगवंत मान कॉमेडी शो चल रहा है। सुबह तैयार होकर हेलिकॉप्टर में घूमते हैं, बीच बीच में चुटकुले सुना देते हैं। हंसी ठक्के करते हैं, मजाक उड़ाते हैं। मुख्यमंत्री का काम चुटकुले सुनाना व कॉमेडी शो करना नहीं
होता बल्कि जिस जनता ने उन्हें चुनकर भेजा है उनके हितों व अधिकारों की सुरक्षा करना होता है। मुख्यमंत्री का काम मजाक उड़ाना नहीं होता। पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री एक दूसरे को जीजा- साला कहते हैं। मुख्यमंत्री का एक
गंभीर पद होता है ना कि मनोरंजन करने का पद। मुख्यमंत्री का पद जनता के काम करने का होता है। 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने का काम होता है। हर वर्ग किसान, मजदूर, व्यापारी, एससी, बीसी, महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों के अधिकारों को सुरक्षित रखने का पद होता है। सुर्जेवाला ने कहा कि प्रदेश के 7,353 गांवों में से 6,150 बाढग़्रस्त हैं, जहां
47 लाख एकड़ से ज्यादा फसलें तबाह हो चुकी हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों अनुसार किसानों ने खुद 25 लाख एकड़ क्षति का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज कराया है। यमुनानगर , जगाधरी, अंबाला , शाहाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, जींद,
नरवाना, गुहला-चीका में किसानों की फसल कपास, धान, बाजरा, गन्ना और सब्जियों का बेतहाशा नुकसान हुआ है। यमुना, घग्गर, मारकंडा, टांगरी, रूण, वेगना, सोम-पथराला नदियों के उफान से कई तटबंध टूटे हैं। सभी ट्यूबवेल-मोटरें
खराब हो गई हैं, वॉटर वर्क्स दूषित हैं, सैकड़ों मवेशी बह गए हैं और गांवों की सडक़ें जलमग्न हैं। सुर्जेवाला ने भाजपा सरकार की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि जुलाई से सितंबर महीने के बीच में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई। बारिश से पहले न ड्रेनों की सफाई हुई, न फ्लड कंट्रोल बोर्ड की बैठक बुलाई गई, न
बजट आवंटित किया गया। जिला कलेक्टरों को कोई निर्देश नहीं दिए, नदियों के तटों को मजबूत नहीं किया, पंपिंग सेट्स का इंतजाम नहीं हुआ। यह सरकारी निकम्मेपन और आपराधिक लापरवाही का नतीजा है। उन्होंने बताया कि 42 से
अधिक लोग जान गंवा चुके हैं, बीमारियां फैल रही हैं और पीने के पानी की किल्लत है, लेकिन एनडीआरएफ, सेना या केंद्रीय एजेंसियों से मदद लेने की कोई पहल नहीं हुई। मुआवजे को लेकर सुर्जेवाला ने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 20 लाख एकड़ फसल बर्बाद होने पर किसानों को मात्र 7,000 रुपये प्रति
एकड़ का ऐलान कर मजाक उड़ाया जा रहा है, जबकि एक एकड़ की सालाना कमाई 70,000 रुपये है। एससी-बीसी मजदूरों को कुछ नहीं, घरों के नुकसान पर 1 लाख जबकि हानि तीसियों लाखों में, मवेशी के लिए 30,000 जबकि बाढ़
में मरे भैंस या गाय की कीमत 1.5 से 2 लाख है और इंसानी जान की कीमत सिर्फ 4 लाख रुपए, भाजपा की यह क्रूरता तानाशाही से परिपूर्ण है। कार्यकम के आयोजक रामचन्द्र गुर्जर ढांड ने मुख्यातिथि रणदीप सुरजेवाला को पगड़ी पहनाकर, शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। हजारों की संख्या में पहुंचें लोगों का रामचन्द्र गुर्जर ढांड ने धन्यवाद
व्यक्त कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि न्याय अधिकार सम्मेलन हर वर्ग के लोगों की लड़ाई लडऩे और उनके अधिकारों की रक्षा करने का एक संकल्प है। आगामी 3 महीनों में कैथल जिले में गांव,वार्ड, और जिलास्तर पर
संगठन की नियुक्तियां की जाएंगी। इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, रामचंद्र जडौला, बनारसी दास ढांड, एससी समाज जिलाध्यक्ष लखमी पबनावा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला शर्मा, सुरेश रोड़, दर्शन खनौदा, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष
विक्रम हरिगढ़, युवा जिलाध्यक्ष कविश मिड्ढा, युवा हल्काध्यक्ष जगमाल बरसाना, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुशलपाल बरोट, पी एल भारद्वाज, जाट धर्मशाला प्रधान रोशन पाड़ला, नगर परिषद पूर्व चेयरमैन रामनिवास मित्तल, बालकू चेयरमैन, सुरेन्द्र रांझा, जिला परिषद पूर्व चेयरमैन नाजर दयोहरा, कविराज शर्मा, युधिष्ठिर तंवर, जसबीर चेयरमैन, जितेन्द्र गोयल, प्यारा सरपंच, जिला मीडिया राजेन्द्र शर्मा बलवंती सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

