अपने निवास स्थान पर पहुंचने पर महंत नरेश पुरी को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान
ढांड, 19 सितंबर : भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने आज ढांड स्थित अपने निवास पर बाबा राजपुरी डेरा के महंत नरेश पुरी जी महाराज का भव्य स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर अशोक गुर्जर ने महंत जी को सम्मान स्वरूप शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और परिवार सहित उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अशोक गुर्जर ने कहा कि संत-
महात्माओं का सानिध्य व आशीर्वाद मिलना एक सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष ऋषि-मुनियों, संतों और महंतों की पावन भूमि है, जिन्होंने अपने तप, त्याग और बलिदान से समाज में मानवता, सद्भाव और धर्म की भावना को प्रबल किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश सनातन धर्म को मानता है और इसकी संस्कृति को अपनाता है। भाजपा
नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि संत समाज द्वारा धर्म और संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर लोगों को आस्था से जोडऩे का कार्य सराहनीय है। इसका मूल तत्व मानवता है। सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है, जिसे आज पूरा देश और विश्व सम्मान की दृष्टि से देख रहा है। सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है, जो हिन्दुत्व की मूल आत्मा को
संजोए हुए है। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा की नायब सरकार की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान मोदी-नायब सरकारें संत-महात्माओं के विचारों को अपनाकर समाज सेवा और मानवता के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं। वर्ष 2014 से निरंतर नायब सरकार धार्मिक व पुराने तीर्थों, ऐतिहासिक स्थलों, तालाबों, बावडिय़ों
का जीर्णोद्वार कर रही है। प्रदेश में महापुरुषों की राज्य स्तर पर जयंतियां मनाकर महापुरुषों को नमन कर उनके आदर्शों व विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। युवा पीढ़ी को महापुरुषों की जीवन गाथा से परिचित करवा रही है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे साधु-संतों के दिखाए मार्ग पर चलें और उनके आदर्शों को जीवन में उतारें और
समाजसेवा को जीवन का मूल उद्ेदश्य बनाएं। मानवता भलाई के कार्य करें, नर सेवा ही नारयण सेवा है और नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा का फल हमेशा मीठा होता है।

