ढांड, 19 सितंबर । आज गांव डडवाना में आंगनवाड़ी वर्कर रीना रानी ने महिलाओं की बैठक ली, जिसमें महिलाओं को जंक फूड व सफेद चीनी के नुकसानों के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी वर्कर रीना रानी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आजकल महिलाएं व बच्चे अपने भोजन में संतुलित आहार का प्रयोग न करके
पिजा, ब्रर्गर, नुडल्स, चाकलेट, चिप्स का ज्यादा प्रयोग करते है। जो हमारी सेहत के साथ खिलवाड़ है। जो हमें मोटापा और भी अनेक प्रकार की बीमारियां दे रहे है। उन्होंने कहा कि हमें अपने भोजन में सफेद चीनी का प्रयोग भी नहीं करना
चाहिए व नमक भी हल्की मात्रा में प्रयोग करना चाहिए। ताकि हम बीमारियों से बचे रह सके। इस अवसर पर रेणु, ग्रुप प्रधान मीरा, राजकुमारी, संतोष, वर्षा, सीमा, विधा, राजो देवी, ज्ञानों देवी, सपना, तमना सहित कई महिलाएं थी।

