ढांड, 20 सितंबर : भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन इ्र्रशम सिंह साकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास के अनेकों कीर्तिमान स्थापित हुए हैं। पीएम मोदी जनआकांक्षाओं को पूरा करने और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए अविरल समर्पित भाव से राष्ट्रसेवा में लगे हुए हैं। उन्होंने
कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी आर्थिक ताकत बनी और शीघ्र ही तीसरी बढ़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत होगा। यहां बातचीत करते हुए भाजपा नेता ईशम सिंह साकरा ने कहा कि पीएम मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों की सेवा करना है साथ ही मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को
जन-जन तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 25 सितंबर को दीनदयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि नायब सरकार की उपलब्धियो के साथ-साथ पात्र महिलाओं को लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाने में भी मदद करनी होगी। हरियाणा की नायब सरकार जनता की सेवा लिए समर्पित है। सेवा
पखवाड़ा के तहत नायब सरकार से लेकर मंत्री, विधायक,पदाधिकारी व कार्यकर्ता धरातल पर सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। ईशम सिंह साकरा ने कहा कि दो अक्तूबर तक हमें संकल्पित होकर जनसेवा के कार्यों में जुटा रहना है। स्वच्छ पर्यावरण
के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत खुद भी पौधारोपण करना है और लोगों को भी प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगवाने हैं।

