Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलकिसान हितैषी नीतियों और तेज़ विकास से हरियाणा बन रहा अग्रणी राज्य...

किसान हितैषी नीतियों और तेज़ विकास से हरियाणा बन रहा अग्रणी राज्य : अशोक गुर्जर

ढांड, 22 सितंबर । भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आज तेजी से विकास की राह पर बढ़ रहा है। किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। यह सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर काम

करके दिखा रही है। कस्बे में अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत में अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच पूरी तरह किसान-हितैषी है, वो हमेशा किसान हितों को सर्वोपरि रखते हैं। धान सीजन को देखते हुए सरकार ने 22 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू करने का फैसला लिया है। किसानों को उनकी फसल का उचित

मूल्य समय पर मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गुर्जर ने कहा कि हाल ही में बरसात और बाढ़ से किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है। ऐसे हालात में मुख्यमंत्री सैनी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसानों को हरसंभव राहत दी जाएगी। नुकसान का आकलन तेजी से हो रहा है और प्रभावित किसानों को मुआवजा जल्द से जल्द मिलेगा। यह पहल

सरकार की संवेदनशीलता और किसान-हितैषी सोच का बड़ा प्रमाण है। प्रदेश में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए भजापा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नई सडक़ें बनाई जा रही हैं और पुरानी सडक़ों का चौड़ीकरण हो रहा है, जिससे गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है जिला और उप-स्वास्थ्य केंद्रों

को नई सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने कई सुधार लागू किए हैं, जिससे छात्रों को आधुनिक सुविधाएं और बेहतर माहौल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है। कौशल विकास केंद्रों और उद्योगों के सहयोग से युवाओं को प्रशिक्षण और नौकरी दोनों मिल रहे हैं।

महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए भी विशेष योजनाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विजन है कि हरियाणा को विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाया जाए।
अशोक गुर्जर ने कहा कि जनता अब बदलाव महसूस कर रही है, किसानों को राहत, युवाओं को अवसर और आम

नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। यही असली सुशासन है और यही भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में मोदी और नायब सरकार के प्रति लोगों में भरोसा और विश्वास लगातार

बढ़ रहा है। नायब सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में लाड़ो लक्ष्मी योजना का उपहार प्रदेश की महिलाओं को दिया है। 2100 रुपये देने वाला हरियाणा पहला प्रांत बना है। प्रदेश में बाढ़ और बारिश से जिनकी फसलों, मकान व


भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा ही संगठन है : अशोक गुर्जर

भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार पहली ऐसी सरकार है जो अपनी जनता की भलाई के लिए अगुवाई करते हुए सेवा के कार्य में लगी है। भाजपा का मूल मंत्र ही सेवा ही संगठन है और हमारे कार्यकर्ता सेवा भाव

से सेवा पखवाड़ा में कार्य कर रहे हैं। सेवा पखवाड़ा के लिए सरकार के विभागों की जो योजना बनी है उसमें हमारे कार्यकर्ता एकजुटता से काम कर रहे हैं। अशोक गुर्जर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान तीन महीनों तक

चलने वाला है। 25 सितंबर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान शुरू होगा इसका दूसरा चरण नवंबर से दिसंबर तक चलेगा। आत्मनिर्भन भारत संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ता मंडल स्तर तक लेकर जाएं और लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments