ढांड, 26 सितंबर । भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि देशभर में नई जीएसटी व्यवस्था लागू कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को त्योहारों पर एक बड़ी सौगात दी है। इससे देश के किसान, मध्यम और गरीब वर्ग के साथ-साथ आमजन, युवा और महिलाओं के जीवन में खुशहाली जाएगी।
देश की आर्थिक व्यवस्था तेजी से मजबूत होगी। हमारी रोजमर्रा की वस्तुएं काफी सस्ती हो गई हैं। इससे आम आदमी को राहत मिलेगी। नई अनाज मंडी में बातचीत करते हुए जिला उपाध्यक्ष ईशम साकरा ने कहा कि सरकार ने जीएसटी में सुधार बड़ी गहनता व सोच विचार कर देश के आर्थिक विकास के मद्देनजर किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व
में सरकार हर मामले में पूरी तरह से सक्षम है। जीएसटी की नई संरचना लागू करना राष्ट्र के विकास मे बहुत बढ़ा सहायक साबित होगा। उन्होंने आमजन को सर्वोपरि और देवो भव: माना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जीएसटी की नई संरचना लागू करने के साथ ही देशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने व अपनाने का आह्वान किया है। इससे गरीब व मध्यम
वर्ग का उत्थान होगा। पूर्व चेयरमैन ईशम साकरा ने कहा कि हमें वहीं चीजें खरीदनी हैं, जिसमें देशवासियों का पसीना लगा हो। इससे लघु एवं कुटीर उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायत्र सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान हित के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की फसलों का एक-एक दाना नायब सरकार समर्थन
मूल्य पर खरीदेगी। फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार द्वारा ई-क्षति पूर्ति पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे। इसी प्रकार से पानी से घरों या अन्य नुकसान के लिए सरकार ने मुआवजा राशि तय की है। सरकार किसान के साथ-साथ आमजन के हित के लिए गंभीर है।

