Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलसरकारी विभागों के बाहर से गायब एंटी करप्शन के टोल फ्री नंबरों...

सरकारी विभागों के बाहर से गायब एंटी करप्शन के टोल फ्री नंबरों की सीएम से करेंगे शिकायत : हरियाणा के प्रभारी नरेश कुमार ने कहा

ढांड, 29 सितंबर । एंटी करप्शन ऑर्गेनाइजेशन हरियाणा के प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि जिला पुलिस कप्तान उपासना के नेतृत्व में समूचे जिला कैथल में एक बार फिर नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समाज में फैले इन दोनों जहरों को जड़ से खत्म करने के लिए आम जनता को भी आगे आना होगा।

विस्तार अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरियाणा प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना हर नागरिक का कर्तव्य है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा भ्रष्ट आचरण की सूचना एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। अगर समय रहते शिकायत की जाए तो संबंधित

अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि हमारी खामोशी ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। यदि हम समय पर सख्त कदम उठाएं, तो यह समाज से खत्म हो सकता है। भ्रष्टाचार रूपी दानव समाज के विकास व उत्थान में सबसे बड़ी बाधा है, क्योंकि देश व समाज के विकास कार्यों में लगने वाला पैसा

हमारी चुप्पी की वजह से भ्रष्टाचारियों की जेब में जा रहा है। इसके खिलाफ हमें एक जुटकर होकर आवाज बुलंद करनी ही होगी, तभी समाज से भ्रष्टाचार का खात्मा हो सकता है। हरियाणा नरेश कुमार ने यह भी बताया कि इससे पहले कैथल जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के बाहर जो टोल फ्री नंबर बोर्ड लगाए गए थे, उनकी पुन: जांच की जाएगी। यदि किसी

विभाग से टोल फ्री नंबर बोर्ड गायब मिला तो उस विभाग की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे भ्रष्टाचार और नशाखोरी के खिलाफ इस अभियान का हिस्सा बनें और एक जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग दें। नशा किसी भी सूरत में समाज व युवाओं के लिए ठीक नहीं है, इसलिए सभी नशे का त्याग करें ओर नशाखोरी के खिलाफ अपने सहयोग की आहुति डालें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments