Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलदीवाली से पहले नायब सरकार देगी किसानों को मुआवजा : अशोक गुर्जर...

दीवाली से पहले नायब सरकार देगी किसानों को मुआवजा : अशोक गुर्जर ने कहा

ढांड, 1 अक्तूबर । हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर ढांड ने कहा है कि राज्य की नायब सरकार किसानों, महिलाओं और आमजन के कल्याण हेतु गंभीर और तत्पर है। बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा सरकार द्वारा दीवाली से पहले किसानों को वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6397 गांवों के 5 लाख 37 हजार किसानों ने

करीब 31 लाख एकड़ क्षेत्र में खड़ी फसल के नुकसान का ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। सरकार द्वारा प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक का मुआवजा देने की व्यवस्था की गई है। हरियााणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गत दिवस चंडीगढ़ आवास पर भेंटवार्ता करने के बाद आज कस्बे में अपने प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा

नेता अशोक गुर्जर ने कहा कि हाल की बाढ़ और जलभराव से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 2386 लोगों के खातों में 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है। यह राहत राशि घर, घरेलू सामान और पशुधन के नुकसान के मद्देनजऱ दी जा रही है। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने बताया कि 25 सितंबर को लांच की गई लाडो लक्ष्मी

योजना में अब तक 1 लाख 71 हजार 946 बेटियों का पंजीकरण हो चुका है। बाकी बहनों से भी शीघ्र पंजीकरण करवाने की अपील की गई है। योजना के तहत 1 नवंबर से महिलाओं के खातों में 2100 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। नायब सरकार अपने सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर रही है। लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के सम्मान का

प्रतीक है और महिलाओं की आशा है। सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को आत्मसात कर काम कर रही है। हरियाणा में विकास व रोजगार के नए आयाम स्थापित हो रहे है। सरकार हर वर्ग के कल्याण व उत्थान में अनेकों लाभकारी योजनाएं लागू कर रही है। जिसका हर वर्ग को पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार

मंडियों में धान का एक-एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। किसानों को धान सीजन में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाऐगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही नायब सरकार द्वारा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ नायब सरकार द्वारा

कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों के हितों पर किसी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाऐगी। किसानों के हित पूरी तरह से किसान पुत्र मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथों में ही सुरक्षित है। भाजपा नेता अशोक गुर्जर ने जिले में नायब सरकार द्वारा नियुक्त मार्केट कमेटी के चेयरमैनों को बधाई दी और विश्वास जताया कि वे सरकार की किसान हितैषी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments