ढांड, 4 अक्तूबर। आज गुरुकुल ऑफ एक्सीलेंस पबनावा कैथल में बच्चों को बैगलेस बुलाकर विभिन्न प्रतियोगिता करवाई गई। बिना बैग के बच्चों में एक अलग ही प्रकार का जोश, उमंग और उत्साह नजर आया। सबसे पहले बच्चों ने बिना आग के खाना बनाया। बच्चों ने बहुत उत्साह और मेहनत से बनाया। बच्चों को आचार्य आदेशा जी ने प्राणायाम व योगाभ्यास
सिखाया। वॉलीवाल बास्केटवाल, कबड्डी पोस्टर मेकिंग तथा निबंध प्रतियोगिता में चार चांद लगा दिए। निबंध प्रतियोगिता और पोस्टर मेकिंग का विषय पठन विकार में बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया ।हमारे गुरुकुल की जीव विज्ञान की अध्यापिका वर्षा रानी ने बच्चों को बताया कि संतुलित आहार से हम अपने शरीर को कैसे स्वस्थ और निरोग रख सकते हैं।
गुरुकुल के अध्यक्ष बलिंदर आर्य ने बच्चों को संस्कार एवं योग का महत्व बताया। गुरुकुल के प्रधानाचार्य मनोज थरडक ने बताया कि बैगलेस दिवस हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है कि हमें सिर्फ किताबी ज्ञान को ही नहीं बल्कि अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। जिसके कारण हम अपना सर्वांगीण विकास कर सके।

