भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्कसवादी ढांड ब्रांच की मीटिंग संपन्न
ढांड, 6 अगस्त । भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्कसवादी ढांड ब्रांच की मीटिंग कामरेड जयपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । मीटिंग को पार्टी राज्य सचिव कामरेड प्रेमचंद ने मुख्य रूप से संबोधित किया। मीटिंग में कामरेड प्रेमचंद ने मार्कसवादी कम्युनिस्ट पार्टी की मदुरै में संपन्न हुई 24वीं पार्टी कांग्रेस की रिपोर्ट व निर्णयों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि
देश व दुनिया में साम्राज्यवादी शक्तियां शोषणकारी नीतियां लागू कर रही है। ये ताकतें अपने शोषण को बढ़ाने के लिए दुनिया भर में युद्धों को भडक़ा रही हैं। रूस व यूक्रेन और मध्य एशिया इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। इसराइल के द्वारा फिलिस्तीन के नागरिकों का क्रुरतापूर्ण जनसंहार जारी है। देश में भाजपा की नेतृत्व में दक्षिणपंथी शक्तियां उभार पर हैं। आम जनता
की समस्याओं का समाधान करने की बजाय महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ाया जा रहा है। ये शक्तियां धार्मिक व जातिय ध्रुवीकरण बढ़ाकर देश की राष्ट्रीय एकता व संप्रभुता के लिए खतरा पैदा कर रही है। पार्टी इन चुनौतियों के खिलाफ आम जनता में जन जागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने आगे संबोधित करते कहा कि प्रदेश में शासन व्यवस्था चरमराई हुई है। प्रदेश में भयानक बेरोजगारी व महंगाई बढ़ रही है। नागरिक सुविधाएं बुरी तरह से ठप्प हो रही हैं। जनता परेशान है। भाजपा सरकार समस्याओं का समाधान करने की बजाय
बी.पी.एल. राशन कार्ड काटकर व सरसों के तेल कीमत बढ़ाकर लोगों पर भार थौपने में लगी हुई है। इसका विरोध किया जायेगा। मीटिंग को संबोधित करते हुए पार्टी नेता महेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की जनविरोधी के खिलाफ 8 अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना आयोजित किया जाएगा। इस धरने में ढांड से भी भाग लेकर मांगों के आवाज़ उठाई जाएगी। मीटिंग में सुरेश, दर्शन, राजीव, अजय और संदीप सिंह ने भाग लिया।

