Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलभाजपा सरकार कौशल निगम कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी करें : रामचंद्र...

भाजपा सरकार कौशल निगम कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी करें : रामचंद्र गुर्जर

कहा : सरकार युवाओं से खिलवाड़ करने की बजाए उनके परिवारों के बारे में सोचे

ढांड, 21 जुलाई । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र गुर्जर ढांड ने कहा कि आज प्रदेश के हजारों कौशल विकास निगम के कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण अपने परिवारों का गुजारा करने में भी असमर्थ हो गए है्र, जिससे कर्मचारियों में असंतोष और आक्रोश है। उन्होंंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार एक ओर कर्मचारियों को पक्का करने की बात करती है और दूसरी ओर उन्हें इतना मानसिक रूप से परेशान कर रही है कि वे नौकरी छोडऩे को मजबूर हो जाएं। अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए कांग्रेसी नेता रामचंद्र गुर्जर ढांड ने कहा कि सरकार की यह नीति साफ तौर पर संविदा कर्मचारियों के साथ अन्याय है।

यह न केवल कर्मचारियों के साथ धोखा है, बल्कि उनके परिवारों की आजीविका पर भी कुठाराघात है। जो कर्मचारी प्रदेश की विभिन्न योजनाओं के संचालन में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, उनके साथ ऐसा व्यवहार अमानवीय है। सरकार को तुरंत हरियाणा कौशल विकास निगम के कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी करना चाहिए और स्थायीकरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र गुर्जर ढांड ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने डीसी रेट और ठेका प्रथा पर रखे कर्मचारियों को नियमित करने के बजाए एचकेआरएन में मर्ज कर लिया।

सरकार को युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के बजाए उनके और उनके परिवारजनों के बारे में सोचना चाहिए जो उन पर आश्रित है। इन कर्मचारियों को जो वेतन दिया जा रहा है इतनी मंहगाई में गुजारा करना दूभर हो जाता है। रामचंद्र गुर्जर ने सरकार से यह भी मांग की है कि वह स्पष्ट करें कि कर्मचारियों के वेतन में यह देरी क्यों की जा रही है। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी कर्मचारी को मानसिक दबाव देकर नौकरी से बाहर करने की प्रवृत्ति पर रोक लगे। प्रदेश कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सडक़ों तक उठाएगी और कर्मचारियों के हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments