Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलविजेंद्र मैहला को जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य मनोनीत किया

विजेंद्र मैहला को जिला कष्ट निवारण समिति का सदस्य मनोनीत किया

मुख्यमंत्री सैनी व भाजपा हाईकमान का जताया आभार

ढांड, 28 जून। ढांड भाजपा मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला को जिला कष्ट निवारण समिति कैथल का सदस्य मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र के अनेक सरकारी एवं गैर सरकारी संस्था के लोगों सहित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने हरियाणा सरकार के इस कदम का स्वागत कर खुशी जाहिर की। अपने नियुक्ति पर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, लोकसभा सांसद नवीन जिंदल,विधायक सतपाल जांबा, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर ढांड, जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी का आभार

व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे सरकार व प्रशासन को विश्वास दिलाते हैं कि वह अपना कार्य पूरी मेहनत तथा ईमानदारी से करेंगे तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में उठाकर लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करने के साथ मोदी व नायब सरकार की जनहितैषी व कल्याणकारी नीतियों का प्रचार करने के साथ लाभ मुहैया करवाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments