इंडिया गौरव ब्यूरो रमेश तंवर 21 जून । महानिदेशक कारागार, हरियाणा के निर्देशानुसार व जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल के सौजन्य से और अधीक्षक जेल, कैथल की अगुवाई में जेल में 11 वां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जेल में बन्द पुरूष बन्दियों को श्यामलाल मुख्याध्यापक रा0मा0वि0 दिल्लो वाली द्वारा योग अभ्यास करवाया गया व महिला बन्दिनियों
को सुश्री अनुराधा पी0टी0आई0 रा0वरि0मा0वि0 शेरगढ़ द्वारा महिला वार्ड में योग अभ्यास करवाया गया और अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेल अधीक्षक अशोक कुमार ने बन्दियों को प्रतिदिन योग करने बारे बताया और कहा कि योग हमारे जीवन में आत्मा, मन और शरीर को स्वस्थ और संतुलित रखने में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसलिए जेल में
रहते समय बुरे समय को योग साधना में लगाकर अपने शरीर और मन को स्वस्थ व सुदृढ़ बनाओं। जेल के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों व जेल में बन्द बन्दियों द्वारा बड़े ही सौहार्द पूर्ण माहौल में योग किया। इस मौके पर सुरेन्द्र कुमार उप-अधीक्षक जेल, श्री नरेश कुमार सहायक अधीक्षक जेल व जेल के कर्मचारी मौजूद रहे।

