Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशफरीदाबाद : कर अदायगी नहीं करने पर 143 संपत्तियां हुईं सील

फरीदाबाद : कर अदायगी नहीं करने पर 143 संपत्तियां हुईं सील

फरीदाबाद, 23 दिसंबर । नगर निगम फरीदाबाद द्वारा बकाया कर की वसूली को लेकर
चलाए जा रहे एक सप्ताह के मेगा सीलिंग अभियान के तहत सख्त कार्रवाई की गई। गत 16
दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक सभी जोन में अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा की देखरेख में सभी
क्षेत्रीय एवं कर अधिकारियों की टीम द्वारा यह अभियान चलाया गया, जिसमें बड़े बकायेदारों की
संपत्तियों को सील किया गया।

निगम अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान विभिन्न जोनों में कुल 143
संपत्तियों को सील किया गया। मेगा सीलिंग ड्राइव के दौरान कुल 3 करोड़ एक लाख 19 हजार 835
रुपये की डिफॉल्टिंग राशि चिन्हित की गई है। वहीं, सीलिंग के समय बकायेदारों से लगभग 54 लाख
49 हजार 686 रुपये की राशि मौके पर ही वसूल की गई। अन्य जोनों में भी लगातार कार्रवाई जारी

है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने स्पष्ट किया कि बकाया टैक्स जमा न करने वालों के खिलाफ
आगे भी इसी प्रकार सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वेच्छा से
अपना बकाया कर जमा कर निगम की कार्रवाई से बचें और शहर के विकास में सहयोग करें। नगर
निगम का यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments