Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलनए सिरे से होंगे हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के चुनाव

नए सिरे से होंगे हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के चुनाव

एसोसिएशन पर हरियाणा सरकार ने नियुक्त किया प्रशासक

कैथल । हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के 19 अगस्त 2024 को हुए चुनाव को अवैध मानते हुए रजिस्ट्रार आफ सोसायटीज हरियाणा सरकार ने नए सिरे से सरकार के नियमानुसार चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन पर हरियाणा सरकार ने प्रशासक नियुक्त किया है। पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त कर 30 जून 2025 तक जांच रिपोर्ट देने के आदेश जारी किये

हैं। भारतीय ओलिंपिक संघ आइओए व खेल मंत्रालय भारत सरकार से आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन मान्यता प्राप्त है। इसी प्रकार आल इंडिया फुटबाल फेडरेशन से हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन मान्यता प्राप्त है। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी आइओसी के नियम के तहत इन चुनावों में महिला शक्ति को 50 प्रतिशत मत का अधिकार प्राप्त है लेकिन इस चुनाव में महिला पदाधिकारी को मतदान का अधिकार नहीं दिया गया जबकि यह जरूरी था। इसके अलावा वित्तीय अनियमितताएं, महिला शक्ति की अनदेखी, गलत मतदाता सूची आदि कई

अन्य खामियां भी रही जिसके चलते चुनाव को अवैध माना गया। नए चुनाव के लिए फिर से सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा सरकार की तरफ से संभावित चर्चित नामों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व राज्यसभा सदस्य डीपी वत्स आदि के अलावा किसी नए चेहरे पर भी कार्ड खेला जा सकता है। दूसरा पक्ष भी खूब सक्रिय है। इनमें कांग्रेस से सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व विधायक रावदान सिंह आदि के अलावा कोई नया चर्चित चेहरा भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments