Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeसैर सपाटाजाने कौन से है भारत के 5 बेमिसाल किले

जाने कौन से है भारत के 5 बेमिसाल किले

भारत एक ऐसा देश है जहां विशाल महल, ऐतिहासिक किले, मंदिर, मस्जिद आदि को बेहद खूबसूरत ढंग से संजोया गया है। हम जब बात प्राचीन समय की करते हैं तो सबसे पहले उस समय की कलात्मक शैली और वास्तुकला हमारे सामने आती है। प्राचीन समय में जितने भी दुर्ग बनाये जाते थे वह नगर की व्यवस्था हेतु और नगर की सुरक्षा हेतु बनाये जाते थे। जिनमे हम देख सकते हैं ऊंचे ऊंचे किले के चारों और परकोटों का होना। आज हम अपने इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही किलों के बारे में बता रहे हैं जो अपनी कलात्मक शैली और वास्तुकला के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं, जिनमे से कुछ को तो वर्ल्ड हेरिटेज में भी शामिल किया गया है। आप जब भी इन किलों को करीब से देखेंगे कुछ पल के लिए आपको महसूस होगा जैसे आप पुरातन के समय में पहुंच गए हों। वाकई इन किलों की एक एक दीवार इतिहास बयां करती है। जो बेहद रोमांचक है। यह हैं भारत के विश्व प्रसिद्ध बेमिसाल ऐतिहासिक किले….

मेहरानगढ़ किला

ब्लू सिटी के नाम से जाना जाने वाला राजस्थान का एक ऐतिहासिक शाही शहर जोधपुर जिस तरह से राजस्थान की शान में से एक माना जाता है उसी तरह जोधपुर की शान में से एक मेहरानगढ़ किले को माना जाता है। इस विशाल किले के अंदर कई आकर्षक भव्य महल, महीन बारीक नक्काशीनुमा झरोंखे, अद्भुत नक्काशीनुमा दरवाजे आदि इस महल के आकर्षण में चार चांद लगा देते हैं।

गोलकोण्डा किला

गोलकोण्डा या गोलकुंडा के नाम से जाना जाने वाला यह किला हैदराबाद शहर से लगभग 5 मील दूर है। जो ऐतिहासिक धरोहर है। कुतुबशाही राज्य में यहां मिलने वाले हीरे जवाहरात के लिए यह प्राचीन में मशहूर था। इस किले का निर्माण 14 वीं शताब्दी में वारंगल के राजा ने करवाया था। ऊंची ऊंची किले बद्ध दीवारों से घिरा यह किला पहले कभी एक बेहद आकर्षक किलों में से एक था। इसके दरवाजे और वास्तुकला देखने योग्य है।

आगरा का किला

यूनेस्को विश्व धरोहर आगरा का किला न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाये हुए है। यह ऐतिहासिक किला वो है जहां से मुगल बादशाह बाबर, हुमायूं, अकबर, जहांगीर, शाहजहां और औरंगजेब पूरे भारत पर हुकूमत किया करते थे। यह ऐतिहासिक किला उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर आगरा में स्थित है। इस किले का इतिहास बड़ा ही रोमांचक है। अगर आप इसकी ऐतिहासिक गतिविधियों रूबरू होना चाहते हैं तो यहां अवश्य आएं।

लाल किला

देश की राजधानी और दिल वालों का शहर दिल्ली में यह यह विशाल ऐतिहासिक धरोहर लाल किला आज भी दिल्ली की ललाट पर जगमगाता रहता है। यह बेमिसाल धरोहर यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है। इस किले को मुगल बादशाह शाहजहां ने 1639 में बनवाया था। इस किले में आप मुगल काल की कलात्मक शैली को बखूबी ढंग से देख सकते हैं।

मुरुद जंजीरा किला

महाराष्ट्र राज्य में स्थित यह किला विशाल ऐतिहासिक धरोहरों में से एक है, जो रायगढ़ जिले के गांव मुरुड में स्थिर है। 350 साल पुराने इस किले के बारे में कहा जाता है कि यह कभी भी जीता नहीं गया था, यानी इसपर कोई भी कब्जा नहीं कर पाया। इसलिए इस किले को अजेय के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है। इस किले में पंच पीर पंजातन शाह बाबा का मकबरा भी है। जिसके बारे में कहा जाता है की यह किला इन्हीं की सरपरस्ती में था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments