Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश - विदेशरूस, चीन और ट्रंप के दबाव के बीच ईयू नेताओं ने आर्थिक...

रूस, चीन और ट्रंप के दबाव के बीच ईयू नेताओं ने आर्थिक पुनर्गठन पर सहमति जताई

ल्ज़ेन-होसेल्ट (बेल्जियम), 13 फरवरी (वेब वार्ता)। यूरोपीय संघ के नेताओं ने 27 देशों के इस गुट की
अर्थव्यवस्था को अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए व्यापक पुनर्गठन योजना पर सहमति जताई है।
यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख, चीन की दबावकारी नीतियों और रूस पर ‘हाइब्रिड
खतरे’ पैदा करने के आरोपों के बीच उठाया गया है।

बृहस्पतिवार को बेल्जियम में हुई बैठक में नेताओं ने सख्त समयसीमा के साथ एक “कार्ययोजना” पर
सहमति दी।
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, “दबाव और तात्कालिकता की भावना बेहद
प्रबल है, और यह पहाड़ भी हिला सकती है।”

उन्होंने बताया कि मार्च में औपचारिक रूप से पेश की जाने वाली इस योजना में ऊर्जा ग्रिड के उन्नयन
के समन्वय, वित्तीय एकीकरण को गहरा करने और विलय संबंधी नियमों में ढील देने जैसे उपाय शामिल
होंगे, ताकि यूरोपीय कंपनियां वैश्विक स्तर पर बेहतर प्रतिस्पर्धा कर सकें।
उन्होंने कहा “हमें यूरोपीय चैंपियनों की जरूरत है।’’

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष अंतोनियो कोस्टा ने इस बैठक को “वास्तविक परिवर्तनकारी” बताया, क्योंकि
नेताओं ने गुट की वित्तीय प्रणालियों को और अधिक एकीकृत तथा सरल बनाने की योजनाओं का समर्थन
किया।
बैठक की शुरुआत यूरोपीय संघ के दो पारंपरिक शक्ति केंद्रों के बीच एकता के प्रतीकात्मक प्रदर्शन से
हुई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ 16वीं सदी के अल्डेन बीसेन
किले में साथ-साथ पहुंचे और पुल पार कर किले में प्रवेश किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments