Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलनायब सरकार ने रिकार्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल कर जनहित में ऐतिहासिक कार्य...

नायब सरकार ने रिकार्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल कर जनहित में ऐतिहासिक कार्य किए : ईशम साकरा

कहा : मोदी सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धी जनहित में बेमिसाल

कैथल, 14 जुलाई । भाजपा कैथल जिला उपप्रधान एवं ढांड मार्कीट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ईशम सिंह साकरा ने कहा कि 11 वर्षों में मोदी सरकार ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, निर्णायक और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ भारत ने बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है। इन 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को पूरी मजबूती से साकार किया है।

भाजपा नेता ईशम सिंह साकरा ने कहा

नई अनाज मंडी ढांड में बातचीत करते हुए भाजपा नेता ईशम सिंह साकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार जनहित में योजनाएं बनाकर लोगों के जीवन को सरल बना रहे हैं। इन 11 वर्षों में हरियाणा की नायब सरकार ने रिकार्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल कर जनहित में ऐतिहासिक कार्य किए है। जनता भी इस सेवा, सुशासन और परिवर्तन की यात्रा का हिस्सा बनें और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने जहां तरक्की की वहीं गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है। किसानों को फसलों का उचित दाम और सम्मान मोदी सरकार ने ही दिया।

आयुष्मान और चिरायु काई से लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है

गरीब लोगों के लिए फ्री राशन से लेकर करके फ्री इलाज की व्यवस्था भी मोदी सरकार ने की है। मोदी सरकार हर वर्ग का कल्याण समान भाव से कल्याण करने वाली सरकार है। देश और प्रदेश में इन 11 वर्षों में सडक़ों का जाल बिछा है और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है। ईशम साकरा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बदलता हुआ नया भारत है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने व्यवस्थाओं को ठीक किया। अब 24 घंटे बिजली आ रही है. हर घर नल से चल पहुंच रहा है। आयुष्मान और चिरायु काई से लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments