इंडिया गौरव ब्यूरो कैथल,12 जून। कैथल में विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस के अवसर पर बाल श्रम के विरुद्ध एक विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इस अभियान के दौरान तीन बच्चों को, जो अवैध रूप से श्रम में श्रीलंका थे, रेस्क्यू किया गया। यह जानकारी जिला समन्वयक अशोक कुमार ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने कहा है कि यह संयुक्त अभियान एमडीडी ऑफ इंडिया द्वारा बच्चों के रेस्क्यू हेतू चलाया गया। अभियान में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने भी सक्रिय भागीदारी की। इसमें एएसआई मदन लाल और एसआई रमेश कुमार शामिल रहे। रेस्क्यू किए गए बच्चों को तत्परता से चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द किया गया जहां उन्हें उचित देखभाल काउंसलिंग और पुनर्वास व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
यह अभियान बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानून परक एजेंसियों और सामाजिक संगठनों के बीच मजबूत समन्वय को दर्शाता है। बाल श्रम के उन्मूलन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।