Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलबर्फानी सेवा मंडल के 31वें विशाल भंडारे की शोभा यात्रा में उमड़ा...

बर्फानी सेवा मंडल के 31वें विशाल भंडारे की शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब : गोयल

घनश्याम दास मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर विशाल शोभायात्रा को रवाना किया

12 भंडारा गाडिय़ों के साथ 70 सेवादार रवाना हुए  

कैथल, 28 जून । नगर की प्रसिद्ध धार्मिकएवं सामाजिक संस्था बर्फानी सेवा मंडल (रजि.) कैथल द्वारा 31वां विशाल भंडारा बालटाल कश्मीर के लिए आज मंदिर एवं धर्मशाला पट्टी अफगान अर्जुन नगर से मंडल के पूर्व संचालक एवं समाजसेवी घनश्याम दास मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सबसे पहले मंदिर में शिवलिंग पर रूद्राभिषेक किया गया, जिसमें यजमान के रूप में मंडल उपप्रधान राजकुमार वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ, राजीव सिंगला अपनी धर्मत्नी व मंडल सदस्यों ने अपने परिजनों के साथ पूरे विधिविधान पूर्वक पूजा

भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। इसके बाद प्रसार वितरित किया गया। जानकारी देते हुए संस्था के सचिव सत्यनारायण गोयल ने बताया कि भंडारे में भंडारा सामग्री भेजने हेतु मंडल द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समूचा शहर बम भोले के जयकारों से गंूज उठा। शोभायात्रा धर्मशाला एवं मंदिर अर्जुन नगर गली नंबर 5 से चलकर सीवन रोड, प्रताप गेट, चंदाना गेट, अशोक सिनेमा रोड, पुरानी अनाज मंडी, भगत सिंह चौक, छात्रावास रोड, पिहोवा चौक व करनाल रोड से होते हुए क्योडक़, पूंडरी, ढांड से होते हुए पिहोवा व

ईस्माइलाबाद से बालटाल कश्मीर के लिए रवाना होगी। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद भी बांटा गया। मुख्यातिथि घनश्याम दास मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर विशाल शोभा यात्रा व भंडारे का रवाना किया। इस अवसर पर मंडल सचिव सत्यनारायण गोयल ने कहा कि मंडल द्वारा इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करना पुण्य का कार्य है। ऐसे पुनीत कार्य में सभी को अपनी आहुति डालनी चाहिए। ऐसे आयोजनों से जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है। मंडल पदाधिकारियों व सदस्यों सत्यनारायण गोयल, प्रधान सुरेंद्र गर्ग बिट्टू,

उपप्रधान राजकुमार वर्मा, अनिल मित्तल, रमेश चंद, कोषाध्यक्ष राजीव सिंगला, रविप्रकाश गुप्ता, सुमन लाल, चुडिय़ा राम, नरेंद्र गोयल आदि ने मुख्यातिथि घनश्याम दास मित्तल का जोरदार स्वागत किया व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सचिव सत्यनारायण गोयल ने बताया कि 31वें विशाल भंडारे के लिए शोभा यात्रा में शिवलिंग की झांकी सहित अन्य झांकियां बैंड, डी.जे. एवं आतिशबाजी के साथ सारे शहर में निकाली गई। शहर में शोभा यात्रा का विभिन्न संस्थाओं व व्यापारियों तथा अन्य शहरवासियों द्वारा जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया व जलपान की व्यवस्था भी की गई। सत्यनारयण गोयल ने बताया कि बालटाल कश्मीर में आयोजित होने वाले भंडारे के लिए कैथल से 12 बड़ी-छोटी गाडिय़ां, भंडारा

सामग्री के साथ कंबल, दवाइयां, एवं यात्रियों की सुविधा के अनुसार सारा समान व लगभग 70 सेवादारों का जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर श्री 11रूद्री शिव मंदिर के प्रधान विनोद मित्तल, मंडल सदस्य समेर बंसल, बलबीर सैनी, मांगे राम, रवि नदंन, रितेश शर्मा, पवन सिंगला, अशोक, प्रवीण, सुमेर चंद, राजकुमार सैनी, राजकुमार वर्मा, महाबीर शर्मा, सोमवीर सैनी, जयप्रकाश राणा, नसीब दिल्ली, विक्की वर्मा, अमन बंसल, विजय गोयल, विजय मित्तल सहित मंडल की दिल्ली, सोनीपत, करनाल, इस्माईलाबाद, पिहोवा, कुरुक्षेत्र व पूंडरी, ढांड शाखा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments