Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलहर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करें आमजन :...

हर घर तिरंगा अभियान में बढ़चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित करें आमजन : डीसी प्रीति

डीसी ने ली बैठक, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाया जाएगा हर घर तिरंगा अभियान

एक सप्ताह तक सभी सरकारी कार्यालयों में चलेगा स्वच्छता अभियान

-स्कूल-कॉलेज व सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित की जाएंगी रंगोली प्रतियोगिताएं, लगाई जाएंगी प्रदर्शनियां

-नागरिकों के लिए बनाएं जाएंगे तिरंगा सेल्फी प्वाइंट, पोर्टल harghartiranga पर अपलोड करनी होगी सेल्फी

-तीन सेनाओं को भेजी जाएंगी तिरंगा राखियां और चिठियां

-हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर तैयारियां करें सभी अधिकारी

कैथल, 4 अगस्त। डीसी प्रीति ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार आमजन में देशभक्ति की भावना को ओर मजबूत एवं प्रबल करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान तीन चरणों में 15 अगस्त 79 वें स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। इस दौरान आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में कई गतिविधियां और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगीं। इसमें रंगोली प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, तिरंगा सेल्फी, सैनिकों को राखियां और चिट्ठियां भेजना और अपने घरों, सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराना मुख्य रूप से शामिल हैं। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जिन जिन विभागों की ड्यूटी लगाई है, संबंधित विभाग उसे जिम्मेदारी के साथ निभाएं। इस अभियान में हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग मुख्य थीम रहेगा।

डीसी प्रीति सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहीं थी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय और महानिदेशक सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके तहत पहले चरण में 8 अगस्त तक

विभिन्न स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। स्कूल, कालेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। थल सेना, वायुसेना और जल सेना को तिरंगा राखियां और चिट्ठियां भेजी जाएंगी। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी चिट्ठी भेजी जाएगी।

डीसी ने बताया कि दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त के बीच आयोजित होगा। इसमें रैली/तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। आगामी 11 अगस्त तक सभी सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्यालयों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही जिस विभाग में स्वच्छता संबंधी कार्य ठीक नहीं मिला तो उन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। शहीदों के परिजनों को भी इस अभियान में जोड़ा जाएगा। जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

डीसी प्रीति ने बताया कि अभियान के तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों में तिरंगा लगाने जैसी व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। डीसी ने आमजन का आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रियता से भाग लें, ताकि अभियान को सार्थकता के साथ सफल बनाया जा सके।

डीसी प्रीति कहा कि हर घर तिरंगा पहल का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की गहरी भावना ओर अधिक मजबूत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। यह अभियान जनसहभागिता से चलाया जाएगा। उन्होंने सभी से इस अभियान को पूरे जोश, उत्साह और राष्ट्रीय भावना के साथ मनाने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments