हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसायटी के वॉलिंटियर्स द्वारा निकाली तिरंगा जागरूकता रैली
डीसी प्रीति ने लघु सचिवालय से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
कैथल, 7 अगस्त। डीसी प्रीति ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे संविधान, स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक है। तिरंगा हमारे भीतर एक अद्भूत गर्व, एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करता है। सभी नागरिक तिरंगे का सम्मान करें और इसकी गरिमा बनाए रखें। सरकार तथा प्रशासन द्वारा जिला में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। सभी नागरिक इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें।
डीसी प्रीति वीरवार को लघु सचिवालय में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रेडक्रॉस सोसायटी के वॉलिंटियर्स द्वारा तिरंगा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाने उपरांत बोल रहीं थीं। यह तिरंगा जागरूकता रैली लघु सचिवालय से नए बस स्टैंड होते हुए रेडक्रॉस कार्यालय में संपन्न हुई। तिरंगा रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लिए हुए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए।
डीसी प्रीति ने कहा कि तिरंगा भारत का गौरव, स्वतंत्रता और आत्मसम्मान का प्रतीक है। यह हमें याद दिलाता है कि उन असंख्य बलिदानों की, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगे में तीन रंग होते हैं, जिसमें केसरियां रंग जो बलिदान, साहस और त्याग का प्रतीक है। सफेद रंग जो शांति, सच्चाई और ईमानदारी को दर्शाता है। हरा रंग जो समृद्धि, हरियाली और विकास का प्रतीक है। बीच में बना नीले रंग का अशोक चक्र जो न्याय, गति और धर्म का प्रतीक है। यह झंडा हमें याद दिलाता है कि हम
एक राष्ट्र, एक संस्कृति और एक उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमें तिरंगे का अपने घर पर लहराने के साथ-साथ इसके सिद्धांत जैसे सच्चाई, भाईचारा, समर्पण और सेवा भाव को अपने जीवन में उतारना चाहिए। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस मौके पर जिला रैडक्रॉस सचिव रामजी लाल, डॉ. बीरबल दलाल आदि मौजूद रहे।

