कहा : नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने मंडलों में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को करेेंगे मजबूत
कैथल । भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले के विभिन्न मंडलों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। ज्योति सैनी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए मंडल प्रभारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
नवनियुक्त प्रभारी अपने-अपने मंडलों में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करेंगे, जनसंपर्क को सशक्त बनाएंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी एक विचार और अनुशासन आधारित संगठन है। इन नियुक्तियों से मंडल स्तर पर कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार
होगा। उन्होंने सभी प्रभारियों से अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की विचारधारा, नीति व सिद्धांतों को आत्मसात कर सेवा भाव से कार्य करेंगे। घोषित मंडल प्रभारियों की सूची में विधानसभा क्षेत्र गुहला से गुहला मंडल में शैली मुंजाल, कांग्थली मंडल में रघुबीर फौजी, सीवन मंडल में अवधेश किशोर राय, भागल मंडल में मांगे राम जिन्दल, विधानसभा कलायत से कलायत मंडल
में जंगीर सिसला, बालू मंडल में राममेहर शर्मा, राजौंद मंडल में अजय प्रताप व जाखौली मंडल में कुलविन्द्र राणा, विधानसभा कैथल से कैथल (शहरी) में रवीन्द्र धीमान, क्योडक़ मंडल में शक्ति सौदा एडवोकेट, पाडला मंडल में वीरेंद्र बत्रा व चंदाना गेट मंडल में आशा रानी, विधानसभा क्षेत्र पुंडरी से पुंडरी मंडल में राजेश बिधाना एडवोकेट, ढांड मंडल में हर्ष सेठी व
करोड़ा मंडल में रोशन सैनी शामिल हैं। इन सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारियों को संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। ज्योति सैनी ने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से निर्वहन करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

