कहा : सभी विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं
इंडिया गौरव ब्यूरो ढांड, 13 जून । भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष विजेंद्र मैहला जडौला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने 11 वर्षों में देश के हर वर्ग के हित में काम करके अमिट छाप छोड़ी है। आज भारत पी.एम. मोदी के नेतृत्व में विकास के नए शिखर को छू रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का 11 वर्ष का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा, क्योंकि यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प सिद्धि का स्वर्णिम काल बन गया है।
नई अनाज मंडी ढांड में अपने प्रतिष्ठान पर बातचीत करते हुए भाजपा नेता विजेंद्र मैहला ने कहा कि प्रधानमंत्री ोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर अग्रसर करते हुए 11 वर्षों में भारत ने न केवल बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है, बल्कि सामाजिक बदलाव, आर्थिक सुधार और वैश्विक पहचान के स्तर पर भी एक नया अध्याय लिखा है।
जिसमें भारत ने आत्मनिर्भरता, नवाचार, सुरक्षा और वैश्विक मंचों पर नेतृत्व की दिशा में मजबूत कदम उठाए हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष मैहला ने कहा कि यह 11 वर्ष केवल आंकड़ों और घोषणाओं की नहीं, बल्कि जमीनी बदलाव की यात्रा रहे हैं, जिसमें गांव से लेकर शहर तक, किसान से लेकर युवा तक और महिलाओं से लेकर वंचित वर्गों तक हर किसी की आकांक्षाओं को सम्मान मिला है।
भारत ने इन वर्षों में न केवल आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर निर्णायक प्रहार किया, बल्कि वैश्विक मंचों पर भारत की स्थिति को भी मजबूत किया है। विजेंद्र मैहला ने कहा कि इन 11 वर्षों में हरियाणा की नायब सरकार ने रिकार्ड तोड़ उपलब्धियां हासिल कर जनहित में ऐतिहासिक कार्य किए है। जनता भी इस सेवा, सुशासन और परिवर्तन की यात्रा का हिस्सा बनें और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने जहां तरक्की की वहीं गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है।