डॉ. जितेंद्र गिल ने सी.एम. को आयुर्वेद पर लिखी दो पुस्तकें भेंट की
कैथल, 16 जुलाई। भारतीय चिकित्सा परिषद के सदस्य डॉक्टर जितेंद्र गिल ने चंडीगढ़ पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंटवार्ता की और अपने द्वारा लिखी गई आयुर्वेद की दो पुस्तकों को भेंट किया। मुख्यमंत्री सैनी से भेंटवार्ता के दौरान डॉ. जितेंद्र गिल के साथ उनकी धर्मपत्नी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण गिल भी मौजूद थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद पर रचित दोनों पुस्तकों की सराहना की। इसके बाद आज यहां बातचीत करते हुए डॉ. जितेंद्र गिल ने हरियाणा सरकार द्वारा आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पिछले कुछ समय में आयुर्वेद के हजारों चिकित्सकों की नियुक्ति करके सरकार सराहनीय कार्य करने के साथ दिखा दिया की सरकार भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।
आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली लोगों के लिए वरदान साबित हो रही
आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। लोगों को सरकार की आयुर्वेद नीति का पूरा लाभ उठाने के साथ अपने जीवन में योग को प्रतिदिन अपनाना चाहिए। योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के साथ विभिन्न प्रकार की बीमारियों से मुक्ति दिलाने में रामबाण है। आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हरियाणा सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए डॉक्टर जितेंद्र गिल ने कहा की मुख्यमंत्री सैनी आम जनता के दुख दर्द को भली भांति समझते हैं तथा हमेशा उनके बीच में रहकर उनका निवारण करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। आज हरियाणा का हर जनमान मुख्यमंत्री की कार्य शैली से बहुत खुश है तथा उन द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों से हरियाणा की जनता सुख आनंद का अनुभव कर रही है।
स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क
उन्होंने कहा कि नायब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आमजनमानस को हर प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क मुहैया करवा रही है, जिसका जनता को पूरा लाभ मिल रहा है। यहां उल्लेख करना जरूरी है कि डॉ . जितेंद्र गिल दिन रात मानवता की सेवा में समर्पित रहने के साथ आयुर्वेद व योग के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे है। इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण गिल भी मौजूद थे।

