कैथल । पौधारोपण पखवाड़े के तहत महिला समाज सुधार समिति द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए हर वर्ष की तरह शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। आज समिति की प्रधान शर्मिला शर्मा व प्रोग्राम की आयोजक मधु शर्मा, सुशील शर्मा ने नेशनल स्कूल में प्रिंसिपल राजेश व स्मूह स्टाफ के सहयोग से 150 फलदार व छायादार वृक्ष लगाए एवं बांटे। समिति की अध्यक्षा रमनदीप कौर ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण में बहुत तरह के बदलाव आ रहे हैं।
पेड़ों की कटाई की वजह से
पेड़ों की कटाई की वजह से इंसान को भूस्खलन की मार झेलनी पड़ रही है। वातावरण में अनेक तरह की तब्दीलियां आ रही हैं। कभी हद से ज्यादा गर्मी हद से ज्यादा सर्दी का प्रकोप इंसान को झेलना पड़ रहा है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। प्रत्येक सामाजिक व्यक्ति को सिर्फ अपने बारे में ना सोचकर हमारे भविष्य में आने वाली पीढियां के बारे में सोचकर इस मौसम में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। महिला समाज सुधार समिति द्वारा 2100 पेड़ हर वर्ष लगाए जाते हैं व बांटे जाते हैं।

