Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलमहिला समाज सुधार समिति महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत है...

महिला समाज सुधार समिति महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए प्रयासरत है : रमनदीप

कैथल । महिला समाज सुधार समिति की अध्यक्ष रमनदी कौर ने कहा कि उनकी समिति महिलाओं के लिए कार्य करती हैं, उनको सक्षम बनाने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करती रहती हैं। रमनदीप कौर जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अपना वक्तव्य दे रही थीं। उन्होंंने बताया कि अभी समिति का पौधा रोपण पखवाड़ा चल रहा है जिसके तहत 2100 पौधे गांव में, शहर के पार्कों में लगा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि आने वाली पीढियां को सुरक्षित करने के लिए, वातावरण की रक्षा के लिए

हम ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। आज के इस प्रदूषित वातावरण में तरह-तरह की बीमारियों की भरमार हो गई है जिनसे बचने के लिए फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है। आज के इस पदार्थवादी युग में इंसान को बहुत तरह के तनाव रहते हैं जिसे मुक्ति पाने का बेहतरीन तरीका खेलकूद या कोई फिजिकल एक्टिविटी से जोडऩा ही है। खेलकूद से मांसपेशियों को

ताकत मिलती है, हम निरोग रह सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। बैडमिंटन खेल की ओपनिंग सेरेमनी के लिए उन्होंने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष एडवोकेट कपिल शर्मा, डा. मोनिका, रामपाल मान, डा. सोनाली चौधरी, रणबीर आर्य कौल, प्रेम सिंह चहल भी उपथित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments