Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलनशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

कैथल । उपायुक्त प्रीति के निर्देश पर मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रहरी क्लब के सदस्यों ने भाग लिया और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा सरदाना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे को समाज से जड़ से मिटाना ही एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र की नींव है। उन्होंने छात्राओं को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए

प्रेरित किया। प्रहरी क्लब की नोडल अधिकारी अंजू शर्मा और गौरव कुमार के नेतृत्व में रैली बाजार से होती हुई कमेटी चौक स्थित लेबर चौक तक पहुंची। वहां मौजूद नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई गई। इस अवसर पर राहगीरों और दुकानदारों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। रैली में शारीरिक शिक्षा प्राध्यापिका इंदिरा कुमारी का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रशासन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस तरह की सामाजिक जागरूकता गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments