Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलस्वतंत्रता सेनानी मनी राम गोयत के नाम पर नरड़ गांव की सड़क...

स्वतंत्रता सेनानी मनी राम गोयत के नाम पर नरड़ गांव की सड़क का नामकरण, परिवार ने जताया मुख्यमंत्री और अधिकारियों का आभार

कैथल, 30 जुलाई। हरियाणा सरकार द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए आज़ाद हिंद फौज के वीर स्वतंत्रता सेनानी श्री मनीराम गोयत के सम्मान में करनाल-पीडब्ल्यूडी रोड से गांव नरड़ तक जाने वाली सड़क का नाम अब श्री मनी राम गोयत, स्वतंत्रता सेनानी मार्ग कर दिया गया है। यह अधिसूचना हरियाणा राजपत्र (गजट) में प्रकाशित की गई है।

यह निर्णय हरियाणा सरकार के लोक निर्माण (भवन एवं मार्ग) विभाग द्वारा 22 जुलाई 2025 को जारी अधिसूचना क्रमांक 09/157/2025-3 बी.एंड.आर. (एलसीयू) के तहत लिया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि 1.00 किलोमीटर लंबी इस सड़क का नाम परिवर्तन किया जा रहा है। कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने भी इस बात की पुष्टि की।

इस गौरवपूर्ण निर्णय पर स्वर्गीय श्री मनी राम गोयत के परिवार ने हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री रणबीर गंगवा, सीएम मीडिया ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, मीडिया सलाहकार श्री परवीन अत्रे और ग्राम पंचायत नरड़ का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

परिवार के सदस्य रमेश गोयत ने कहा कि यह न सिर्फ हमारे परिवार के लिए, बल्कि पूरे गांव और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि सरकार ने एक स्वतंत्रता सेनानी की कुर्बानी को अमर कर दिया है। इससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी। ग्राम पंचायत नरड़ के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों को सम्मान देने की दिशा में एक सशक्त कदम बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments