कैथल । भारतीय योग संस्थान द्वारा 16वां स्मृति दिवस लाला लाजपत राय पार्क मॉडल टाउन जींद रोड पर संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया गया। कार्यक्रम में सदस्यों और पदाधिकारियों ने स्वर्गीय प्रकाश लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय प्रकाश लाल के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस अवसर पर जिला प्रधान सतपाल भारद्वाज, संगठन मंत्री अनिल आहूजा, जोन प्रधान रामेश्वर धीमान, संजीव गर्ग, रामविलास उप प्रधान, अनीता गर्ग, सुमन जिंदल,
लक्ष्मी जैन, सरला देवी कोषाध्यक्ष विनोद मित्तल, मान सिंह, कृष्ण कुमार, महेंद्र मित्तल सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान, संस्थान के योग शिक्षकों ने योग आसान और सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया। इसके अलावा विभा गोयल और रामेश्वर धीमान ने ध्यान की क्रिया कराई। कार्यक्रम में अनीता गर्ग, सरला और मान सिंह ने भजन सुनाए। जिला प्रधान ने स्वर्गीय प्रकाश लाल के जीवन और योग में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय प्रकाश लाल ने 10 अप्रैल 1967 को पहला योग केंद्र
दिल्ली में खोला था। संस्थान का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योग पहुंचे और वे स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित हों। यह समृति दिवस स्वर्गीय प्रकाश लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके योग और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करने का अवसर था।

