कैथल । ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल कैथल में डीएवी खेल 2025 क्लस्टर स्तरीय खेलों का आगाज हुआ। खेल का शुभारंभ डीएवी खेल हरियाणा क्लस्टर तृतीय की प्रभारी एवं स्कूल की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने दीप प्रज्वलित करके किया। इन खेलों में कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल एवं जींद जिलों के 19 डीएवी स्कूलों के लगभग 400 विद्यार्थी खिलाडिय़ों ने भाग लिया। आज के खेलों में मुख्य रूप से टेबल टेनिस, बैडमिंटन, योग, स्केटिंग एवं चेस में खिलाडिय़ों ने प्रतिभा का परिचय दिया। टेबल टेनिस खेल में सभी आयु वर्ग अंडर-14, 17 एवं 19 के
लडक़े एवं लड़कियों की टीम में ओएस डीएवी, कैथल प्रथम और आयु वर्ग अंडर 17 लडक़ों में डीएवी सीवन, अंडर 14 आयु वर्ग लड़कियों में डीएवी सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र तथा अंडर आयु वर्ग 17 लड़कियों में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कैथल द्वितीय स्थान पर रहे। टेबल टेनिस में ओएस डीएवी कैथल के नीलेश, दिव्यांश, प्रणव, इप्सिता तथा यशिता ने प्रथम तथा डीएवी सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र की जानवी भी प्रथम स्थान पर रहीं। इसी प्रकार डीएवी सीवन के मनवीर एवं डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, कैथल की वैष्णवी ने भी व्यक्तिगत रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त
किया। बैडमिंटन में लड़कियों की आयु वर्ग अंडर-14 टीम में डीएवी पेहवा प्रथम एवं डीएवी करनाल द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन में लड़कियों की आयु वर्ग अंडर-17 टीम में डीएवी इस्माईलाबाद प्रथम एवं डीएवी जींद द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन में ही लड़कियों की आयु वर्ग अंडर-19 टीम में ओ एस डीएवी प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

