Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलपेंटिंग के माध्यम से देश व तिरंगे के प्रति व्यक्त किए देशभक्ति...

पेंटिंग के माध्यम से देश व तिरंगे के प्रति व्यक्त किए देशभक्ति के भाव

कैथल, 6 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के चलाए जा रहे होली पथ विशेष शिक्षण संस्थान में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और मनमोहक चित्रकारी करके देश व तिरंगे के प्रति देशभक्ति के भाव व्यक्त किए। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में विजय प्रथम, मीनू दूसरे तथा माही तीसरे स्थान पर रही।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कैथल के सचिव रामजी लाल ने बताया कि होली पथ विशेष शिक्षण संस्थान डीसी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी कैथल जिला अध्यक्ष प्रीति के दिशानिर्देशों अनुसार भारतीय रेडक्रॉस के सहायतार्थ चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में दिव्यांग बच्चों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने चित्रकारी के माध्यम से न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि तिरंगे और देश पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति अपने श्रद्घा भाव उकेरे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments