कैथल, 8 अगस्त। शुक्रवार को आईजी कॉलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हर घर तिरंगा महोत्सव के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सुंदर रंगोलियां बनाकर देश प्रेम कीभावना को उजागर किया। रंगोली की विविध रचनाओं में राष्ट्रीय ध्वज, भारत माता, और स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र
प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक ज्योति, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वूमेन ने विशेष भूमिका निभाई।
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरजीत कौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति हमारी राष्ट्र भक्ति की भावनाओं को व्यक्त करने का एक अद्वितीय माध्यम है। इस
प्रकारकी गतिविधियां युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को ओर अधिक प्रबल करती हैं। सभी को इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। रंगोली प्रतियोगिता में वंदना प्रथम, सुभना खान द्वितीय एवं भावना तृतीय स्थान पर रही। उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुपरवाईजर मंजू बंसल, स्वाति सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।