Sunday, August 10, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलबसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा की बदौलत हजारों बहनों ने अपने...

बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा की बदौलत हजारों बहनों ने अपने भाइयों को बांधी राखी

हजारों बहनों ने उठाया निशुल्क यात्रा का लाभ, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार

कहा : नायब भाई ने अपनी बहनों को दिया नायाब तोहफा

कैथल,10 अगस्त। शनिवार को पूरे प्रदेश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। बहनें अपने भाइयों के पास जाकर उन्हें राखी बांध सकें, इसके लिए प्रदेश सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। महिलाओं व उनके 15 साल तक के बच्चों को हरियाणा रोडवेज की की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई।

हजारों बहनों ने इस सुविधा का लाभ उठाया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया किया। निशुल्क यात्रा की सुविधा शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ही शुरू हो गई थी। महिलाओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसको लेकर सभी बस स्टैंड पर कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई थी। बसों की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क की

व्यवस्था भी गई थी। बहन को समय पर घर पहुंचाने के लिए कर्मचारी अलर्ट नजर आए। लोकल रूट के अलावा हरिद्वार, देहरादून, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, पानीपत, दिल्ली, जींद, हिसार सहित अन्य लॉन्ग रूट पर चली। निशुल्क यात्रा की सुविधा शनिवार रात 12 तक जारी रही। रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत चहन ने बताया कि कैथल डिपो की करीब 185

रोडवेज बसें रूट पर चल रही हैं। बहनों को समय पर उनके गंतव्य स्थल पर पहुंचाने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारी लगे हुए हैं।  डीसी प्रीति ने सभी जिलावासियों को रक्षा बंधन के पावन त्यौहार की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदेशों की पालना में जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे, ताकि महिलाओं को आवागमन में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आये।

गांव रसीना निवासी दीया शर्मा ने बताया कि मैं कैथल में पढ़ाई करती हूं, आज रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर मुझे घर जाना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छी सुविधा की है। हरियाणा सरकार सभी वर्गो की भावना को समझते हैं और आज नायब सिंह सैनी ने अपनी बहनों के लिए निशुल्क यात्रा का नायाब तोहफा दिया है। हम उनका दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं।

जींद निवासी रूपाली ने कहा कि वह कैथल में अपने भाईयों को राखी बांधने के लिए आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बहुत अच्छी सुविधा प्रदान की है। हमें समय पर और सरलता से बस मिल गई थी। बस स्टैंड पर महिलाओं की सहायता के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं।  

कैथल निवासी सोनिया ने कहा कि उनका मायका जींद जिले का सामदो गांव है। रक्षा बंधन का त्यौहार भाई बहन पवित्र प्यार और अटूट विश्वास का प्रतीक है। इससे भाई बहन का रिश्ता और अधिक मजबूत होता है। कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं होती, जिसकी वजह से वे इस पर्व को मनाने के लिए अपने घर जाने से हिचकिचाते थे, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस पर्व पर महिलाओं व उनके साथ 15 साल के बच्चों का किराया माफ करके बहुत अच्छा काम किया है।

हरिद्वार से कैथल पहुंची एक महिला ने कहा कि वह अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए यहां आई है। सफर बहुत ही सुगम एवं निशुल्क था। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी का धन्यवाद करती हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments