Saturday, December 6, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeहरियाणा प्रदेशकैथलसीनियर सिटीजन एसो. की बैठक में मनाया सदस्यों का जन्म दिन

सीनियर सिटीजन एसो. की बैठक में मनाया सदस्यों का जन्म दिन

कैथल । सीनियर सिटीजन एसोसिएशन कैथल की मासिक बैठक वरिष्ठ नागरिक भवन में प्रधान रामनारायण रावल की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन महासचिव रोहित शर्मा ने किया। बैठक में पहले तीन बार गायत्री मंत्र का उच्चारण किया गया। फकीर चंद गर्ग ने देश भक्ति का गीत सुना कर आजादी के दीवानों की याद ताजा कर दी। बाबूराम गुप्ता ने

भारत के इतिहास के बारे में तथा अंग्रेजी शासन व मुगलों के शासन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कप्तान रवि दत्त शर्मा ने शहीदों के बलिदान बारे में विस्तार पूर्वक बताया। रोहित शर्मा ने भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्णा व जन्माष्टमी के उत्सव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महाभारत के युद्ध बारे बताया कि युद्ध 18 दिन चला। उन्होंने 18

नारायणी सेना, 18 वर्ष, 18 महारथी तथा गीता के 18 अध्याय बारे विस्तार से जानकारी दी। जिन सदस्यों का जन्म माह अगस्त में आता है उनमें कृष्ण लाल रंगा, सतपाल धीमान का जन्मदिन मना कर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। इन्हें पुष्प माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर ज्ञानचंद भल्ला, एडवोकेट

प्रदीप शर्मा, कृष्ण लाल चौहान, आरपी सिंगला, भोलाराम, सीताराम द्योरा, जगदीश चंद्र कालड़ा, ईश्वर चंद, मदन मोहन राय, वीरभान गर्ग, सतपाल धीमान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments