कैथल । डॉ पूनम सुरी अध्यक्ष डीएवी कालेज प्रबंधन समिति नई दिल्ली के मार्गदर्शन तथा योगी सुरी अखिल भारतीय आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में ओएस डीएवीवी विद्यालय में वैदिक विचार नवयुग की पुकार, एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य वैदिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाना, महर्षि दयानंद
द्वारा दिए गए उद्घोष वेदों की ओर लौटो को क्रियान्वित करना, विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और सामाजिक गतिविधियों को गति देना था। मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति प्रीतम पाल उपाध्यक्ष डीएवी कालेज प्रबंधन समिति एवं कार्यक्रम के आयोजक विवेक कोहली की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा मधुर संगीत मय
मंत्रोच्चारण से किया गया। वेदों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ने जहां हम सब का ज्ञान वर्धन किया। तदोपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजु तलवाड़ ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण,अभिभावक वर्ग एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन करते
हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने वेदों की महिमा का विस्तार पूर्वक व्याख्यान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य युवा समाज योगी सुरी ने अपने आशीर्वचन में समस्त जन को सत्यम वद धर्मम् चर को जीवन में धारण करें तथा आर्य समाज के नियमों का पालन कर अपने जीवन को सफल बनाएं। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।

