कैथल । नैना गांव में शिक्षक दिवस उत्साह से मनाया गया। सभी शिक्षार्थियों द्वारा गुरुजनों के सम्मान के लिए अच्छे वक्तव्य और मंगल कामनाएं दी गई। गांव की तरफ से गुलतान नैन ने भी परिवार सहित स्कूल में पहुंचकर शिक्षक दिवस पर मिठाई खिलाकर और एक-एक सभी शिक्षकों को पेन भेंट कर गुरुजनों का सम्मान किया। उन्होंने बधाई देते हुए
बताया कि गुरुजनों का विद्यार्थी जीवन में क्या महत्व है और सर्वांगीण विकास के लिए और व्यक्ति निर्माण के लिए शिक्षकों की क्या भूमिका रहती है। इस पर विस्तार से बौद्धिक देते हुए सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं के लिए मंगल कामनाएं की गई।

